{"_id":"57701f9c4f1c1bcf7379ae2c","slug":"first-merit-today-for-admission-in-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालेज में दाखिले के लिए पहली मेरिट आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालेज में दाखिले के लिए पहली मेरिट आज
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
Updated Mon, 27 Jun 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालेज में दाखिला लेने के इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए सोमवार से दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। आज पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी। पहली मेरिट सूची के आधार पर दो जुलाई तक दाखिला लिया जा सकेगा।
विज्ञापन
डिग्री कालेज कठुआ के प्रिंसिपल डा. नेत्र सिंह ने बताया कि इसके पहले 24 जून को दाखिला प्रक्रिया शुरू होनी थी, लेकिन नोडल प्रिंसिपल द्वारा इसे आगे बढ़ा दिया गया था। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह दस बजे पहली मेरिट सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
कालेज गेट के अंदर भी सूची लगाई जाएगी। सूची में जिन विद्यार्थियों का नाम होंगे उन्हें दाखिला लेने के लिए दो जुलाई तक का समय दिया जाएगा। दूसरी मेरिट सूची तीन जुलाई को जारी की जाएगी और नौ जुलाई तक दाखिला प्रक्रिया जारी रहेगी। बिना लेट फीस के दाखिला 16 जुलाई तक चलेगा। लेट फीस के साथ दाखिला 27 जुलाई तक जारी रहेगा।
विज्ञापन