फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   firing

पाकिस्तान ने हीरानगर सेक्टर में फिर तोड़ा संघर्ष विराम

विज्ञापन
firing
कठुआ/हीरानगर। पाकिस्तान ने अपनी नापाक हरकतें जारी रखते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हीरानगर सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन कर बांध निर्माण कार्य को बंद करवाने की एक और कोशिश की। रविवार रात सवा 10 बजे से सवा 11 बजे तक सतवाल पोस्ट के नजदीक गोलाबारी की। इस बीच भीखाचक पोस्ट से 22 मोर्टार दागने के साथ ही 116 राउंड फायरिंग भी की। इस कारण बांध का निर्माण कार्य बंद करवा दिया गया।
विज्ञापन

गोलाबारी से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है लेकिन सीमावर्ती ग्रामीणाें और किसानों में दहशत है। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे हीरानगर सेक्टर में चल रहे बांध निर्माण के कार्य को रुकवाने के लिए पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी का सिलसिला सप्ताह भर से जारी है। पिछले एक सप्ताह में कोई भी दिन ऐसा नहीं गया है, जब पाकिस्तान ने फायरिंग न की हो। कई इलाकों में धान की फसल लगभग पक चुकी हैं और कटाई का सीजन शुरू होने जा रहा है। पाकिस्तान की गोलाबारी के चलते किसानों की चिंता बढ़ गई है। उन्हें अपनी फसल काटने के लिए गोलाबारी रुकने का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

यहीं नहीं, गोलाबारी के बीच बाहरी राज्यों से फसल काटने के लिए आने वाले श्रमिक भी काम से परहेज करने लगे हैं। हीरानगर सेक्टर में 22 गांव की हजारों हेक्टेयर फसल तारबंदी से सटी हुई है, जिस पर हर साल पाकिस्तानी गोलाबारी का खतरा मंडराता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed