{"_id":"67157db7d5e51023f80ccf04","slug":"firing-in-land-dispute-case-kathua-news-c-201-1-knt1009-114189-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: भूमि विवाद में हवाई फायर से फैली दहशत, जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: भूमि विवाद में हवाई फायर से फैली दहशत, जांच जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शहर के औद्योगिक क्षेत्र घाटी में भूमि विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हाथापाई और फिर हवाई फायर करने का मामला सामने आया है। इससे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खबर लिखे जाने तक पुलिस को हवाई फायर के पुख्ता सुबूत नहीं मिले थे।
मामला रविवार की दोपहर घाटी गांव में लगभग 10 मरला जमीन के विवाद से संबंधित है। इस जमीन पर एक गुट अपना कब्जा बता रहा है। जबकि दूसरा गुट उस जमीन के टुकड़े को अपना पुश्तैनी हक बता रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक गुट ने विवादित जमीन पर अपना कुल्ला बना लिया था जिसके बाद दूसरा गुट के लोग ने विवादित जमीन पर अपना हक जताते हुए दो राउंड फायर करने का आरोप लगाया जा रहा है। लेकिन अभी तक किसी भी गवाह ने फायर की पुष्टि नहीं की है और न ही वहां पर चले फायर का कोई कारतूस मिला है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
वहीं, मामले की जांच कर रहे पुलिस के जांच अधिकारी का कहा है कि इस मामले में पहले से ही एक गुट पर धारा 447 के तहत मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने दोनों गुटों को अपने गवाहों के साथ थाना पर हाजिर होने का आदेश जारी किया है, ताकि मामले का पता लगाया जा सके।