{"_id":"67a65e484c3f2c6dc60b06ed","slug":"fire-in-house-kathua-news-c-201-1-knt1008-117201-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बनी उपमंडल के भुलड़ी में कच्चे मकान में लगी आग, जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बनी उपमंडल के भुलड़ी में कच्चे मकान में लगी आग, जलकर राख
विज्ञापन
बनी के भुलड़ी में आग से राख हुआ घर
-विधायक ने दस हजार की वित्तीय सहायता पीड़ित परिवार को दी और मदद का भी दिलाया भरोसा
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। बनी उपमंडल के भुलड़ी गांव में एक मकान आग की भेंट चढ़ गया। दिन में हुए हादसे के समय घर के भीतर कोई भी मौजूद नहीं था जबकि घर में रखा सारा सामान जल गया। आसपास के लोगों ने आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। उधर, पीड़ित परिवार को विधायक ने दस हजार रुपये की नकद सहायता राशि भेंट करते हुए भविष्य में भी मदद का भरोसा दिलाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मीर चंद पुत्र ईश्वर दास सुबह कामकाज के लिए घर से बाहर गया हुआ था। अचानक घर में आग की लपटें उठने लगीं। आसपास के लोगों ने जब आग देखी तो तुरंत उसे बुझाने में जुट गए। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास के कई अन्य मकान भी इसकी चपेट में आ सकते थे। आग लगने की घटना की सूचना मिलते ही बनी प्रशासन की ओर से राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और क्षति का जायजा लिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द मुआवजा प्रदान किया जाएगा।
बनी के विधायक डॉ. रामेश्वर सिंह ने पीड़ित परिवार को दस हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी और आश्वासन दिया कि हरसंभव मदद की जाएगी। उन्होंने अन्य लोगों से भी पीड़ित परिवार की सहायता करने की अपील की। इस अवसर पर रतन चंद और रूप सिंह ने बनी में फायर ब्रिगेड की सुविधा मुहैया करवाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि यदि इलाके में फायर ब्रिगेड की सुविधा होती, तो ऐसी घटना को रोका जा सकता था और नुकसान को कम किया जा सकता था।