{"_id":"6838c3f146d5f86df60d51ea","slug":"fire-broke-out-in-the-junction-box-on-the-electric-pole-kathua-news-c-201-1-knt1008-120566-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बिजली के खंभे पर लगे जंक्शन बॉक्स में भड़की आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बिजली के खंभे पर लगे जंक्शन बॉक्स में भड़की आग
Fri, 30 May 2025 02:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Fri, 30 May 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
कठुआ के पटेलनगर में बिजली के जंक्शन बाॅक्स से निकलती चिंगारियां।
कठुआ। भीषण गर्मी के साथ बढ़ रही बिजली की खपत से शहर में बिजली ढांचा चरमराने लगा है। इस कारण वीरवार को शहर के पटेलनगर में अचानक उपभोक्ता कनेक्शन के लिए लगाए गए बिजली के खंभे पर लगे जंक्शन बॉक्स में आग भड़क गई। इससे कुछ दूरी पर लगे ट्रांसफार्मर से भी चिंगारियां निकलने लगीं। यहां गर्मी और शाॅर्ट सर्किट से पिघलकर केबल से अंगार निकलने लगे। केबल जलने के बाद पूरे मोहल्ले की बिजली सप्लाई ठप हो गई है।
स्थानीय निवासी अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि 15 दिनों में यह दूसरा मौका है जब पूरे मोहल्ले की बिजली गुल हुई है। शाम के समय जंक्शन बॉक्स को लगी आग को तो काबू कर लिया गया है, लेकिन उसे ठीक नहीं किया गया है। ऐसा लगता है कि अब रातभर लोगों को इस भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि अभी तक कोई भी कर्मचारी इसे ठीक करने के लिए नहीं आया है।
उन्होंने बताया कि आज से 10 दिन पहले भी ट्रांसफार्मर का तेल चोरी हो जाने के बाद लोगों को दो दिन बिजली का इंतजार करना पड़ा था। अब एक बार फिर वैसे ही हालत दिखाई दे रहे हें। उन्होंने लोगों की समस्याओं को देखते हुए बिजली निगम से लाइन में आई खराबी को तुरंत ठीक करने की मांग की है।