फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Fire broke out in the forest near Paniyalagat

Kathua News: पनियालगत के पास जंगल में भड़की आग

Sat, 05 Apr 2025 01:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sat, 05 Apr 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the forest near Paniyalagat
पनियालग के पास जंगल में भड़की आग। संवाद - फोटो : kathua
वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर शुरू किया आग बुझाने का प्रयास
विज्ञापन

बनी। कठुआ जिले के बनी क्षेत्र के पनियालग के पास जंगलों में शुक्रवार दोपहर को भीषण आग भड़क उठी। यह आग बनी से लगभग 3 किलोमीटर दूर विभाग विभाग 69 कंपार्टमेंट में दोपहर एक बजे लगी। आगजनी की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

तेज हवाओं और सूखी वनस्पति के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे हजारों की संख्या में छोटे पेड़-पौधे जल गए। वहीं, वन्यजीव भी संकट में आ गया है। वन विभाग और स्थानीय लोगों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक यह कई एकड़ क्षेत्र को चपेट में ले चुकी थी। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन वन विभाग मामले की जांच कर रहा है। उधर, वन विभाग ने आग से सटे बनी ढग्गर मार्ग पर लोगों को वाहन लेकर न जाने के लिए आगाह किया है। आग से पत्थर चलने के खतरे को देखते हुए एडवाइजरी जारी की गई है। बता दें कि कुछ दिन पहले मल्हार के जंगलों में ढग्गर के ठीक सामने आग भड़क गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed