फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Pakistan Shelling at LOC - Pak Firing indicates intrusion in Indian Areas

फायरिंग के साथ ही बढ़ी घुसपैठ की आशंका

Wed, 08 Oct 2014 01:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Wed, 08 Oct 2014 01:36 PM IST
विज्ञापन
Pakistan Shelling at LOC - Pak Firing indicates intrusion in Indian Areas

भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी शुरू होने से घुसपैठ की आशंका भी बढ़ गई है। पुंछ और अरनिया में सीजफायर उल्लंघन को देखते हुए कठुआ जिला पहले से ही हाई अलर्ट पर है।

विज्ञापन


इस बीच हीरानगर के मनियारी और पानसर गांवों में पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की ताजा घटना ने घुसपैठ की आशंका को बढ़ा दिया है। इस बीच भीतरी सुरक्षा घेरे को पुलिस ने और कड़ा कर दिया है।
विज्ञापन


मंगलवार की रात को फायरिंग की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सीआरपीएफ की नफरी को सीमा से सटे इलाकों की ओर रवाना कर दिया। इसमें एसओजी की अच्छी खासी नफरी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा पर फायरिंग की आड़ लेकर घुसपैठ की आशंका को देखते हुए मंगलवार को दरियाई नालों पर पहरा और बढ़ा दिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घुसपैठ की आशंका हमेशा बनी रहती है लेकिन जिस तरह से हाल के दिनों में सीमा पर हालात बने हैं उससे घुसपैठ के प्रयासों के आसार और भी बढ़ गए हैं।

सीमा सुरक्षा बल ने सीमा को सील किया हुआ है। वहीं अंातरिक घेरे पर पुलिस, सीआरपीएफ और सेना की संयुक्त तैनाती की गई है। पिछले कुछ दिनों ने दरियाई नालों से लेकर संपर्क मार्ग कड़ी निगरानी में चल रहे हैं।


मंगलवार की रात निगरानी को और बढ़ा दिया गया है। एसएसपी कठुआ मोहन लाल ने बताया कि सुरक्षा के इंतजाम कड़े किए गए हैं। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए तैयारी की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed