फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Farmers made a strategy by meeting, said that efforts are being made to snatch livelihood

किसानों ने बैठक कर रणनीति बनाई, कहा रोजी-रोटी छीनने का किया जा रहा है प्रयास

विज्ञापन
Farmers made a strategy by meeting, said that efforts are being made to snatch livelihood
हीरानगर। सरकारी भूमि से कब्जे हटाने की प्रक्रिया तेज होते ही किसानों ने भी इसके खिलाफ एकजुट होने के लिए बैठकें शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को किसानों की बैठक हरिपुर में आयोजित की गई। सामाजिक इंसाफ मंच के संयोजक आईडी खजूरिया यंहा विशेष तौर पर मौजूद रहे। उन्होंने कहा सरकारी भूमि खाली कराने की आड़ में लोगों से रोजी-रोटी छीनने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

आगे उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता मालिक होती है, यह बात सरकारों को कभी नहीं भूलनी चाहिए। हाल ही में इसका उदाहरण उन किसानों ने दिया है जो नए कृषि कानूनों के खिलाफ डटे हुए हैं। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि एकजुट होकर आंदोलन की तैयारी करें ताकि अपनी जमीनों को बचाया जा सके। जिन जमीनों पर 30, 40 साल किसानों ने दिन रात काम किया और उन्हें खेती लायक बनाया, आज उनसे वह जमीन छीनने की तैयारी चल रही है। कई किसानों का पूरा दारोमदार इन्हीं जमीनों पर है। अगर उनसे जमीन ले ली जाती है तो उनके लिए दो वक्त की रोटी का इंतजाम भी मुश्किल हो जाएगा। बैठक में गोपाल दास, तरसेम लाल, प्रेम लाल, शाम लाल, मुकंद लाल आदि भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed