{"_id":"67a117463e8879fc8b077221","slug":"farmers-depart-for-punjab-got-training-kathua-news-c-201-1-knt1008-117090-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: किसानों का दल खेती की नवीनतम तकनीक सीखने पंजाब रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: किसानों का दल खेती की नवीनतम तकनीक सीखने पंजाब रवाना
विज्ञापन
बिलावर उप मंडल के पंचयात बग्गन और पंचयात धार डुग्नु के 35 किसान पंजाब के करतारपुर के लिए रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। कृषि की नवीनतम तकनीक की जानकारी के लिए कृषि विभाग ने सोमवार को बग्गन ब्लॉक की अलग-अलग पंचायतों के 35 प्रगतिशील किसानों को पंजाब के लिए रवाना किया। विधायक सतीश शर्मा ने किसानों को झंडी दिखाकर रवाना किया।
कृषि विभाग की ओर से तीन दिन के प्रशिक्षण के लिए पंजाब के करतारपुर के लिए रवाना हुए किसान जैविक खेती, बागवानी और खाद डालने की नवीनतम तकनीक सीखेंगे। पंजाब के करतारपुर के अलग-अलग कृषि विद्यालयों में किसानों को बागवानी, जल का कुशल प्रबंधन और फसल कटाई की नवीनतम तकनीक के बारे में उन्हें विस्तार से बताया जाएगा ताकि यहां आकर वे खेतीबाड़ी में अपनी आमदनी को बढ़ा दे सकें।
इस मौके पर विधायक ने किसानों को प्रमाण पत्र भी दिए। कृषि अधिकारी कठुआ संजीव राय गुप्ता, उप मंडल कृषि अधिकारी रवि शर्मा और इलाके की अलग-अलग पंचायतों के पूर्व प्रतिनिधि मौजूद रहे।