फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   farmer news

Kathua News: किसानों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी

विज्ञापन
farmer news
कठुआ/बिलावर। कृषि विभाग की ओर से ब्लॉक लोहाई मल्हार की पंचायत किंडली में मुख्य कृषि अधिकारी संजीव राय गुप्ता के नेतृत्व में समग्र विकास कार्यक्रम के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विभाग की टीम ने पंचायत किंडली और ब्लॉक लोहाई मल्हार में किसानों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी। कैंप में स्थानीय पंचायत और आसपास के क्षेत्रों से महिला किसानों सहित बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। इस दौरान संजीव राय गुप्ता ने कहा कि कृषि उत्पादन विभाग के प्रधान सचिव शैलेंद्र कुमार के नेतृत्व में कृषि विभाग द्वारा जागरूकता पैदा करने और योजनाओं को शुरू करने के लिए विभिन्न आउटरीच कार्यक्रम, नीतियां, योजनाएं और जागरूकता शिविर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी नीतियां और योजनाएं किसानों को उनकी कृषि आय बढ़ाने में मदद करती हैं। कृषि उत्पादन विभाग विशेषज्ञों की टीम के साथ विभिन्न योजनाओं के लिए सब्सिडी के माध्यम से तकनीकी विशेषज्ञता और वित्तीय लाभ के माध्यम से किसानों और इच्छुक कृषकों की मदद कर रहा है। गुप्ता ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में शुरू किए गए समग्र कृषि विकास कार्यक्रम के तहत कृषक समुदाय को भी बहुत लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किया है, उन्हें 50 से 80 प्रतिशत तक सब्सिडी मिल रही है। उन्होंने किसानों को मधुमक्खी पालन को आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया क्योंकि विभाग समग्र कृषि विकास कार्यक्रम के तहत सब्सिडी के रूप में 80 प्रतिशत का वित्तीय लाभ प्रदान कर रहा है। दौरे के दौरान मुख्य कृषि अधिकारी ने मछेड़ी, दुल बाजोई के कृषक समुदाय से भी मुलाकात की। इस मौके पर उप मंडल कृषि अधिकारी बिलावर अश्वनी गुप्ता, अमित शर्मा, विनोद शर्मा, विजय अबरोल ने तकनीकी विशेषज्ञता पर विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed