फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   exam

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा

विज्ञापन
exam
जम्मू कश्मीर के विभिन्न विभागों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदों की तीन दिनों तक चलने वाली भर्ती परीक्षा शनिवार को शुरू हो गई। कड़ी सुरक्षा में हुई परीक्षा के पहले दिन जिला में बनाए गए सभी परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली। परीक्षा केंद्रों पर जिला के विभिन्न हिस्सों से भारी संख्या में आने वाले आवेदकों के कारण शहर में काफी भीड़भाड़ देखी गई। वहीं परीक्षा केंद्रों पर अपने-अपने सिंटिंग प्लान की जानकारी लेने के लिए सुबह दस बजे से ही आवेदकों की कतार लगी रही।
विज्ञापन

जिला में हुई परीक्षा के संबंध में एडीसी कठुआ अतुल गुप्ता ने बताया कि जिला में होने वाली इस परीक्षा के दौरान 34 हजार आवेदकों की लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस क्रम में जिला के सभी 37 परीक्षा केंद्रों में पहले दिन हुई। परीक्षा में कुल 11 हजार 424 आवेदकों की परीक्षा के लिए पहुंचना था जिसमें से 9265 आवेदकों ने परीक्षा दी है। इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल को अपनाते हुए इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

परीक्षा को पारदर्शी बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्रों की फोटोग्राफी भी करवाई गई है। पहली बार बिना साक्षात्कार हो रही भर्ती की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जिसके लिए थ्री-टायर सिस्टम को अपनाया गया है। इसमें मजिस्ट्रेट और आबर्जवर परीक्षा केंद्रों की लगातार निगरानी करते रहे। वहीं फ्लाइंग स्क्वायड ने भी लगातार परीक्षा केंद्रों की जांच की है। उन्होंने बताया कि अगले दो दिनों तक होने वाली परीक्षा के दौरान भी इसी तरह की व्यवस्था रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed