फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Ex-servicemen pay tribute to Netaji Subhash Chandra Bose

पूर्व सैनिकों ने दी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि

विज्ञापन
Ex-servicemen pay tribute to Netaji Subhash Chandra Bose
नेताजी सुभाष चंद्र बोस को कठुआ में श्रद्धासुमन अर्पित करते पूर्व सैनिक। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। आजाद हिंद फौज के स्थापना कर अंग्रेजी हुकूमत की नींव को हिला देने वाले नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती पर पूर्व सैनिकों ने उनके प्रति अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। रविवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिकों ने उनके चित्र पर फूलमाला अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जम्मू कश्मीर एक्स सर्विस मैन वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोहर सिंह ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस देश के हर नागरिक को स्वतंत्र और समृद्ध् बनाना चाहते थे।
विज्ञापन

नेता जी गरीबी और अशिक्षा को सबसे बड़ी समस्याओं मानते थे। उन्होंने कहा था कि हम भारत को आत्मनिर्भर बनाकर ही इन समस्याओं को दूर कर सकते हैं। आज हम राष्ट्र को समृद्ध, उन्नत, अखंड तथा आत्मनिर्भर बनाए रखने के लिए कार्य करने का संकल्प लें, यही नेताजी सुभाष चंद्र को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। आगे उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ का नारा देने वाले आजादी के दीवाने थे। उन्होंने देश के स्वाधीनता संग्राम को एक नई दिशा दी। अपने जीवन काल में सुभाषचंद्र बोस ने मातृभूमि को अंग्रेजों के चंगुल से मुक्त कराने के लिए आजाद हिंद फौज का गठन किया। वहीं कैप्टन जाट राम शर्मा ने केंद्र सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह को नेता जी के जन्म दिवस से शुरू करने के साथ इंडिया गेट पर नेता जी की प्रतिमा की स्थापना कराए जाने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि सरकार के ऐसे प्रयास से हम अपनी आने वाली पीढ़ी को नेता जी के जीवन से बेहतर तरीके से परिचित करा सकेंगे। इस मौके पर बलबीर सिंह, मदन सिंह, करनैल सिंह, राम स्वरूप, रतन वर्मा जरनैल सिंह आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed