फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   evm news

Kathua News: ईवीएम पर वोट डालने का प्रशिक्षण दिया

विज्ञापन
evm news
बसोहली। नायब तहसीलदार जगदीश सिंह की अध्यक्षता में उपजिला चिकित्सालय बसोहली में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान ईवीएम ट्रेनर शुभम शर्मा और कनव सपोलिया ने ईवीएम पर वोट डालने का लाइव डेमो दिया और लोगों की ईवीएम से संबंधित शंकाओं को दूर किया।
विज्ञापन

इस मौके पर नायब तहसीलदार कहा कि हमें प्रत्येक चुनावी प्रक्रिया में भाग लेना चाहिए ताकि लोकतंत्र मजबूत हो सके। उन्होंने बताया कि इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया द्वारा समय-समय पर मतदाता सूचियों को स्पेशल समरी रिवीजन कार्यक्रम के अंतर्गत अपडेट करने का काम किया जाता है और मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अनेक प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि जो युवा 18 वर्ष की आयु पार कर चुके हैं, वह अपना नाम मतदाता सूचियां में दर्ज करवाएं। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को शपथ भी दिलवाई गई। इस अवसर पर बीएमओ बसोहली अनुराधा केरनी, डॉक्टर और स्वास्थ्य विभाग के कर्मी उपस्थित रहे। इसी प्रकार स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन पीएचसी करणवाडा में भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed