{"_id":"629cf700b220a6740260fc99","slug":"everyone-plant-a-sapling-and-protect-it-kathua-news-jmu2613086196","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी लोग एक पौधा लगाएं और करें संरक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी लोग एक पौधा लगाएं और करें संरक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय डिग्री कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा पौधरोपण अभियान का आयोजन किया गया। इसमें स्वयंसेवकों ने ‘पृथ्वी बचाओ, पर्यावरण बचाओ’ का संदेश आम लोगों तक पहुंचाने के लिए अपने घरों के आसपास पौधे लगाए। साथ एनएसएस स्वयंसेवकों ने परिवार के प्रत्येक सदस्य से एक पौधा लगाने और उसका संरक्षण करने के लिए जागरूक किया।
अभियान के संबंध में एनएसएस प्रोग्राम अधिकारी प्रो. मनमोहन सिंह ने बताया कि पूर्व में हुई बैठक में स्वयंसेवकों ने अपने-अपने इलाकों में ‘एक पौधे एक अभियान’ को बढ़ावा देने का फैसला किया था। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत इस अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने औषधीय, फल एवं छायादार पौधे विभिन्न स्थानों पर लगाए। इसके अतिरिक्त स्वयंसेवकों ने पौधरोपण अभियान के संबंध में घर-घर जाकर लोगों को आने वाले मानसून के मौसम में परिवार के प्रत्येक सदस्य को एक पौधा लगाने और उसका संरक्षण करने के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत स्वयंसेवकों ने बसंतपुर, मुटठी खुर्द, पटेल नगर, कॉलेज परिसर और हीरानगर में ‘स्वच्छ भारत-हरित भारत’ अभियान को बढ़ावा देते हुए 200 पौधे लगाए हैं।