फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   employees demanded arrears of salary

कर्मचारियों ने बकाया वेतन मांगा

विज्ञापन
employees demanded arrears of salary
बसोहली में प्रदर्शन करते जलशक्ति विभाग के अस्थाई कर्मचारी। संवाद - फोटो : KATHUA
बसोहली। जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर बसोहली जलशक्ति कार्यालय के समक्ष धरना देकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान बकाया वेतन जल्दी जारी करो, बकाया वेतन जारी करो के नारे लगाए। इस दौरान बसोहली उपमंडल के भिन्न-भिन्न स्थानों से आए जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अस्थायी कर्मचारियों में शामिल शंकर सिंह, जगदेव सिंह, हंसराज, नरेश कुमार, मंजूर अहमद आदि ने बताया कि जम्मू जुनाईटिंड फ्रंट यूनियन की ओर से एक दिन के प्रदर्शन का आह्वान किया गया था। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों के हक में उपमंडल में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि न ही बकाया वेतन की राशि मिल रही है, न ही मिनिमम वेजेस एक्ट का लाभ मिल रहा है। वेतन कम होने से इस महंगाई के दौरान घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। बच्चों के स्कूल की फीस भरना मुश्किल हो गया है। कर्मचारियों ने कर्मियों को स्थायी करना, बकाया वेतन जल्दी जारी करना आदि की मांग की है। बसोहली क्षेत्र से करीब 60 अस्थाई कर्मचारी हैं। जल शक्ति विभाग में एकमात्र अस्थायी कर्मी ही हैं जो विभाग के काम को चला रहे हैं। जलशक्ति विभाग के पास इतना स्टॉफ भी नहीं कि बह अस्थायी कर्मियों के बिना पेयजल आपूर्ति कर सकें। एलजी से कर्मचारियों ने स्थायी किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed