फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Emphasis on registration of construction workers

Kathua News: भवन निर्माण श्रमिकों के पंजीकरण पर दिया जोर

विज्ञापन
Emphasis on registration of construction workers
उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के तहत निर्माण श्रमिकों के पंजीकरण की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निर्माण श्रमिकों के ज्यादा से ज्यादा पंजीकरण पर जोर दिया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों से समन्वित प्रयास करने पर जोर दिया ताकि पात्र निर्माण श्रमिकों का पंजीकरण बढ़ाया जा सके और वे इस योजना के तहत प्रदान की जा रही कल्याणकारी सुविधाओं का लाभ उठा सकें। उपायुक्त ने विशेष रूप से उन मनरेगा जॉब कार्ड धारकों को कवर करने पर ध्यान देने के निर्देश दिए जिन्होंने पिछले वर्ष में अनिवार्य 90 दिन का कार्यकाल पूरा किया है।
विज्ञापन

उन्होंने जिला औद्याेगिक केंद्र कठुआ के महाप्रबंधक को उद्योगों में निर्माण कार्यों में लगे श्रमिकों की पहचान करने को कहा। जबकि बीडीओ को अपने-अपने क्षेत्रों में लक्षित लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें पंजीकरण के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने जिला स्तर पर पंजीकरण अभियान की प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा करने की भी बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीकरण के लाभ के बाबत उपायुक्त ने बताया कि 10 रुपये के योगदान से पंजीकृत श्रमिक बच्चों के लिए छात्रवृत्ति, चिकित्सा सहायता व अन्य कल्याणकारी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। बैठक में सहायक श्रम आयुक्त कठुआ पियूषा खजूरिया ने जम्मू -कश्मीर भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के तहत पंजीकरण की आवश्यकताओं की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कोई भी श्रमिक जिसके पास संबंधित बीडीओ द्वारा जारी 90 दिन का रोजगार प्रमाण पत्र हो वह आधार कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ पंजीकरण के लिए पात्र है। उन्होंने बताया कि लाभार्थियों को कवर करने के लिए ब्लॉक स्तर पर विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed