फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   election news

Kathua News: 46 उम्मीदवारों में से 34 के नामांकन पाए गए सही

विज्ञापन
election news
कठुआ। नामांकन भरने की प्रक्रिया के दौरान जिले में सामने आए 46 उम्मीदवारों में से 34 के नामांकन सही पाए गए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले में नामांकनों की जांच हुई। रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में चली इस प्रक्रिया के दौरान प्रत्याशियों के नामांकनों की जांच की गई। इसमें जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में से अब 34 उम्मीदवार ही चुनाव मैदान में शेष बचे हैं।

बनी विधानसभा क्षेत्र से जिन उम्मीदवारों के नामांकन सही पाए गए हैं, उनमें भाजपा से जीवन लाल, जेएंडके पीडीपी से रोमेश चंद्र वर्मा, कांग्रेस से काजल, डीपीएपी से गौरी शंकर और निर्दलीय उम्मीदवारों के रूप में परवीन कुमार, सरफराज सफदर, डॉ. रामेश्वर सिंह, राकेश सिंह ठाकुर और जतिंदर सिंह शामिल हैं। बिलावर विधानसभा क्षेत्र से पीडीपी से अख्तर अली, भारतीय जनता पार्टी से सतीश कुमार शर्मा, बहुजन समाज पार्टी से संजय कुमार और कांग्रेस से मनोहर लाल शर्मा शामिल हैं। बसोहली से बहुजन समाज पार्टी से पंकज कुमार, भारतीय जनता पार्टी से दर्शन कुमार, कांग्रेस से चौधरी लाल सिंह, पीडीपी से योगिंदर सिंह और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मोहम्मद रफीक बट्ट शामिल रहे। जसरोटा से कांग्रेस के प्रत्याशी बलबीर सिंह, भारतीय जनता पार्टी से राजीव जसरोटिया, बसपा से रमन कुमार, पीडीपी से गणेश दत्त शर्मा, आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) से जसविंदर सिंह, शिव सेना (यूबीटी) से राजेश कुमार और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अमरीश जसरोटिया, ब्रिजेश्वर सिंह और दविंदर सिंह के नामांकन सही पाए गए हैं। इसी तरह से कठुआ (एससी) विधानसभा क्षेत्र के लिए भारतीय जनता पार्टी से डॉ. भारत भूषण, नेशनल कॉन्फ्रेंस से सुभाष चंद्र, पीडीपी से सुदेश कुमार, बहुजन समाज पार्टी से संदीप मजोत्रा और निर्दलीय उम्मीदवार खुशबू भगत के नामांकन सही पाए गए हैं। हीरानगर विधानसभा क्षेत्र के लिए बहुजन समाज पार्टी से बलबीर सिंह, कांग्रेस से राकेश कुमार, भारतीय जनता पार्टी से एडवाेकेट विजय कुमार, पीडीपी से विशाल सलगोत्रा, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से गौरव कुमार और निर्दलीय सुरिंदर सिंह शामिल हैं। चुनाव विभाग के अनुसार नामांकन पत्रों की जांच उम्मीदवारों के लिए नियुक्त पर्यवेक्षकों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में की गई। जारी चुनाव अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवार 17 सितंबर को दोपहर 03:00 बजे से पहले संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में अपना नामांकन वापस ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed