फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Elderly people, women and children took advantage of the health check-up camp

Kathua News: बुजुर्ग, महिलाओं और बच्चों ने करवाई स्वास्थ्य जांच

Mon, 21 Apr 2025 01:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Mon, 21 Apr 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Elderly people, women and children took advantage of the health check-up camp
रघुनाथ मंदिर लाखड़ी प्रांगण स्थित विशेष टाउन हॉल में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
विज्ञापन

रामकोट। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को रघुनाथ मंदिर लाखड़ी प्रांगण स्थित विशेष टाउन हॉल में एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला विकास परिषद नारायण दत्त त्रिपाठी ने शिविर का शुभारंभ किया।

इसमें बड़ी संख्या में बुजुर्ग, महिलाएं, युवा और बच्चे स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ लेने के लिए सुबह से ही कतार में लगे दिखे। जिला विकास परिषद सदस्य नारायण दत्त त्रिपाठी ने कहा कि इस स्वास्थ्य शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को दूर करना है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य शिविर में विशेष चिकित्सा की टीम ने 1000 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। इस अवसर पर भाजपा मंडल प्रधान टिक्का शर्मा, पूर्व सरपंच कंधारनू सुमन लता, रंजीत कुमार और कुलदीप कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed