{"_id":"5ffb50ab8ebc3e32f057ed55","slug":"eighth-accused-in-gokshi-case-arrested-from-karol-bagh-in-delhi-kathua-news-jmu226661399","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकशी मामले का आठवां आरोपी दिल्ली के करोल बाग से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोकशी मामले का आठवां आरोपी दिल्ली के करोल बाग से गिरफ्तार
विज्ञापन
बिलावर। गोकशी में मामले में बिलवार पुलिस ने आठवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कई दिनों से फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही थी। रविवार सुबह पुलिस ने दिल्ली के करोल बाग इलाके से आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। लोहाई मल्हार में हुई गोकशी के मामले में पुलिस सात आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
एसडीपीओ बिलावर रविंद्र सिंह ने बताया कि पांच दिन पूर्व दूरदराज के लोहाई मल्हार इलाके में हुई गोकशी के मामले में सात आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन आठवां आरोपी फरार चल रहा था। उसे भी रविवार सुबह दिल्ली में करोल बाग से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। अगर मामले में और लोगों की संलिप्तता सामने आई तो और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
उल्लेखनीय है कि बीते सोमवार शाम को लोहाई गांव में गोवंश का कटा सिर मिला था। इसके बाद इलाके में माहौल तनाव पूर्ण हो गया था। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर लगातार विरोध प्रदर्शन करके आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।