{"_id":"683768432e687fafd30ab956","slug":"educational-workshop-in-kathua-kathua-news-c-201-1-knt1008-120514-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर प्रशिक्षण शिविर आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर प्रशिक्षण शिविर आज से
Thu, 29 May 2025 01:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 29 May 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। जिले के पहाड़ी इलाके के शिक्षकों के लिए तीसरे चरण का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) संबंधी प्रशिक्षण शिविर बृहस्पतिवार से शुरू होगा। बनी, बसोहली, बिलावर, महानपुर, भड्डू के विभिन्न चिह्नित हायर सेकेंडरी स्कूलों में यह प्रशिक्षण दिया जाएगा। कुल 28 शिक्षकों को इन पांच जोन से प्रशिक्षित करने की तैयारी की गई है।
इस तीन दिवसीय एडवांस प्रशिक्षण शिविर के दौरान शिक्षकों को एआई कोडिंग कंप्यूटर को बुद्धिमान व्यवहार करने और मानव जैसी निर्णय क्षमता विकसित करने में सक्षम बनाने की प्रक्रिया के बारे में बताया जाएगा।
इसमें मशीन लर्निंग, न्यूरल नेटवर्क और डीप लर्निंग जैसी तकनीकों का उपयोग किया जाता है। एआई कोडिंग में पाइथन, जावा, सी++ और जूलिया जैसी भाषाओं का उपयोग किया जाता है। एआई कोडिंग सीखने के लिए डेटा संरचना, एल्गोरिदम, गणितीय मॉडलिंग और स्टैटिस्टिक्स का ज्ञान होना जरूरी है।