फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   education news

Kathua News: पहली बार संगीनों के साए में होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

विज्ञापन
education news
कठुआ। बदनोता में आतंकी हमले के बाद क्षेत्र के बदले माहौल में पिछले दो दशक में पहली बार संगीनों के साए में देश की आजादी का जश्न मनाया जाएगा। 150 के लगभग सरकारी स्कूलों वाले मल्हार शिक्षा जाने के केवल चार स्कूलों में ही आयोजन की तैयारी की गई है।
विज्ञापन

जम्मू संभाग में लगातार हो रहे आतंकी हमलों के बाद 15 अगस्त तक कठुआ जिले को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। ऐसे में सुरक्षा कारणों से यह फैसला लिया गया है। मंगलवार को ही बिलावर में एडीसी बिलावर की ओर से स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को लेकर बैठक की गई थी। इसमें शिक्षा समेत पुलिस और अन्य संबद्ध विभागों ने भी भाग लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के माहौल को देखते हुए और विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर आयोजित को सीमित और सुरक्षित लिहाज से करने के लिए फैसला लिया गया है। इसी संबंध में शिक्षा विभाग ने बुधवार को स्कुर्लर जारी कर दिया है। इसके तहत सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल मल्हार, सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल मछेडी, सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल भटौडी और सरकारी हाई स्कूल सदरोता में ही स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। आयोजन से पहले इन स्कूलों को कड़े सुरक्षा घेरे में रखा जाएगा। शेष संस्थानों को केवल ध्वजारोहण करने के निर्देश जारी किए गए हैं। उधर, मल्हार से सटे बनी और डुग्गन के इलाकों में होने वाले आयोजनों को लेकर फिलहाल फैसला नहीं लिया गया है।
विज्ञापन

ज्ञात रहे कि बिलावर के मल्हार क्षेत्र के बदनोता में आठ जुलाई को आतंकियों ने सैन्य काफिले पर घात लगाकर हमला किया था। इसमें सेना के दो वाहनों को निशाना बनाया गया। इसमें सेना के पांच जवानों ने शहादत पाई थी। हमले के बाद से ही आतंकी लगातार फरार चल रहे हैंमुख्य शिक्षा अधिकारी का ब्यान
विज्ञापन
विज्ञापन

मल्हार के साथ साथ बनी शिक्षा जोन के सीमित चार से पांच सरकारी स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस का जश्न आयोजित करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। इनमें कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच आयोजन होंगे। वहीं शेष स्कूलों में ध्वजारोहण किया जाएगा। यहां स्कूली बच्चे आयोजन में भाग नहीं लेंगे।



-मंगत राम शर्मा
मुख्य शिक्षा अधिकारी



कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed