{"_id":"62361f29cde2d323b93847be","slug":"education-kathua-news-jmu2559833156","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों ने कस्बे की सड़क जाम कर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों ने कस्बे की सड़क जाम कर दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। ऑफलाइन परीक्षा के विरोध में शनिवार को गिरधारी लाल डोगरा मेमोरियल डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों ने हाईवे से जुड़ी कस्बे की सड़क पर धरना देकर जम्मू विश्वविद्यालय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सड़क जाम कर ऑनलाइन परीक्षा कराए जाने की माग की।
धरने में मौजूद छात्र शुभम थापा ने बताया कि पहले भी विद्यार्थियों ने कॉलेज का गेट बंद कर ऑनलाइन परीक्षा कराने की मांग की थी। तब हमें आश्वासन दिया गया था कि उनकी मांग पूरी होगी। लेकिन अब डेटशीट ऑफलाइन परीक्षाओं की आई है। उन्होंने बताया कि कॉलेज के प्रिंसिपल की ओर से विश्वविद्यालय को यह लिखकर भेजा गया है कि 80 प्रतिशत कोर्स ऑफलाइन पूरा हो चुका है, जबकि एक मार्च से कॉलेज शुरू होने के बाद इतनी जल्दी कोर्स कैसे पूरा हो सकता है। छात्रोंने ऑनलाइन पढ़ाई की है तो परीक्षाएं भी ऑनलाइन ही देंगे।
सूचना पर पहुंचे एसडीएम राकेश शर्मा ने विद्यार्थियों को समझाया और आश्वासन दिया कि उनकी मांग को उच्च अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा। हल कराने की हर संभव कोशिश की जाएगी। इसके बाद छात्रों ने उन्हें सोमवार तक का समय देते हुए कहा कि अगर ऑनलाइन परीक्षाओं का आदेश नहीं आता तो सोमवार को हाईवे पर धरने पर बैठेंगे। धरने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यातायात व्यवस्था बहाल करने में पुलिसकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।