{"_id":"570aab654f1c1b1171c810ce","slug":"earthquake-in-kathua","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूकंप के झटके आते ही लोग घरों से भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूकंप के झटके आते ही लोग घरों से भागे
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
Updated Mon, 11 Apr 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू के ढालपुर में क्रिकेट मैच चल रहा था। झटके लगने पर खिलाड़ी और दर्शक बीच मैदान की ओर दौड़ पड़े।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार की शाम चार बजकर एक मिनट पर धरती डोलने के साथ ही भूकंप के तीव्र झटके जिलाभर में महसूस किए गए। कठुआ समेत बनी, बसोहली, महानपुर हीरानगर आदि क्षेत्रों में लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप की तीव्रता इतनी अधिक थी कि घर में रखा सामान और पंखे तक झूलने लगे।
विज्ञापन
पहाड़ी इलाकों में भूकंप के बाद से लोग सहमे हुए हैं। लोगों ने बताया कि भूकंप के एक बड़े झटके के बाद अगले दो मिनट तक छोटे-छोटे झटके महसूस किए गए। भूकंप आतेे ही हर तरफ अफरातफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
लोग सहम कर घरों से बाहर निकल भागे। पहाड़ी इलाके के लोग खुले मैदानों की ओर रुख कर गए। सोशल मीडिया पर भूकंप आने के बाद मेसेज आने का सिलसिला भी शुरू हो गया।
विज्ञापन