{"_id":"961fff307e835d796c07268f8377de66","slug":"driver-save-his-life-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलते टैंकर से कूदकर चालक ने बचाई थी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलते टैंकर से कूदकर चालक ने बचाई थी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ/हीरानगर
Updated Sat, 05 Dec 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीरवार रात छन्न अरोड़ियां के नजदीक एक तीखे मोड़ पर पलटे गैस टैंकर से कूद जाने से चालक की जान बच गई। शुक्रवार को वाहन चालक सतविंद्र्र सिंह ने बताया कि वह जम्मू की ओर आ रहा था।
विज्ञापन
इसी बीच छन्न अरोड़ियों के नजदीक उसे नींद की झपकी आई, जिससे कुछ ही सेकेंड में टैंकर नियंत्रण से बाहर हो गया। चालक ने बताया कि जैसे ही ट्रक पलटा और चिंगारियां निकलने लगी, तो वह कूद गया। इसके साथ ही टैंकर में एक तेज धमाका हो गया।
विज्ञापन
घटना के कुछ ही देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी और उसको पहले राजबाग थाने और उसके बाद उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था।
गौरतलब है कि वीरवार की रात साढ़े नौ बजे के लगभग बेकाबू टैंकर छन्न अरोड़ियां के नजदीक पलट गया था। वाहन में लगी आग डेढ़ घंटे बाद बुझाई जा सकी थी। इस दौरान हाईवे पर यातायात भी पूरी तरह से ठप रहा। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन