फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Drinking water supply stalled in Mohalla Manhas for a week

मोहल्ला मन्हास में एक हफ्ते से पेयजल सप्लाई ठप

विज्ञापन
Drinking water supply stalled in Mohalla Manhas for a week
बिलावर। नगर कमेटी के वार्ड 13 मोहल्ला मन्हास में पिछले एक हफ्ते से पेयजल सप्लाई न होने के कारण स्थानीय करीब 1000 लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी विजय सिंह, राज सिंह, मुकेश सिंह और पूर्व सरपंच तरलोचन सिंह ने बताया के एक सप्ताह पूर्व गुरुनाल पंपिंग स्टेशन पर लगाई गई मोटर का पंप खराब हो गया था, जिसके कारण मोहल्ले में पेयजल सप्लाई प्रभावित हो गई थी। पेयजल सप्लाई आज तक बहाल नहीं किया गया है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि कई बार इस संबंध में जल शक्ति विभाग को अवगत करवाया लेकिन विभाग समस्या का समाधान करने के लिए गंभीर नहीं है। पिछले एक हफ्ते से लोग करीब दो किलोमीटर दूरी चलकर पानी भरकर अपने घरों को ला रहे हैं। वहीं, कई लोग बारिश का पानी पीने को मजबूर हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने जल शक्ति विभाग को चेतावनी दी कि मंगलवार तक उनके वार्ड में पेयजल सप्लाई बहाल नहीं की गई तो लोग बिलावर फिंतर सड़क पर विभाग के अधिकारियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे। स्थानीय वार्ड वासियों ने इस संबंध में उप जिला के आला अधिकारियों से संज्ञान लेकर जल्द से जल्द मोहल्ले में पेयजल सप्लाई बहाल करने की मांग की है। इस संबंध में जल शक्ति विभाग बिलावर के एईई अनिल जंजुआ ने बताया कि उन्हें समस्या की जानकारी मिल गई है प्रयास है, जल्द ही पेयजल सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed