फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   door to door garbage campaign

Kathua News: सुबह 7 बजे पहुंचीं गाड़ियां, 12 वार्डों से उठा कचरा, लोग खुश

Thu, 07 Dec 2023 12:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Thu, 07 Dec 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
door to door garbage campaign
-15 दिसंबर से पूरे 21 वार्डों में शुरू हो जाएगा अभियान, प्रशासन ने लोगों से मांगा सहयोग
विज्ञापन

- लोगों ने प्रशासन की पहल को बताया सराहनीय
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शहर में डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन का काम बुधवार से शुरू हो गया। सुबह तड़के 7 बजे ही नगर परिषद की 6 गाड़ियां वार्डों में पहुंच गई लोगों के घरों से कचरा इकट्ठा करना शुरू कर दिया। दोपहर तीन बजे तक यह क्रम जारी रहा। इसके लिए नगर परिषद अधिकारियों से लेकर लोगों में भी उत्साह दिखा। 12 वार्डों में करीब 1200 घरों को कवर किया गया। हर गाड़ी दो वार्डों से कचरा एकत्रित कर रही है।
लोग गाड़ी के जिंगल की आवाज आते ही बाहर निकले और कचरा गाड़ी वाले को पकड़ाया। शहर की गलियों के बाहर अक्सर दिखने वाले कचरे के ढेर नहीं दिखे। आवासीय क्षेत्रों में पहले ही दिन अभियान का असर दिखने लगा। इसको देख शहरवासी और नगर परिषद के अलावा प्रशासनिक अधिकारी भी खुश दिखे। वहीं, प्रशासन और कार्यपालक कंपनी ने शहरवासियों को इस अभियान में सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन

15 दिसंबर के बाद पूरे 21 वार्डों में शुरू होगा अभियान
परिषद अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल 6 गाड़ियों को एक से 12 वार्डों तक कचरा इकट्ठा करवाने का काम शुरू किया है। फिलहाल 6 ड्राइवर और 6 सहायकों को ड्यूटी पर लगाया है। मगर, 15 दिसंबर के बाद पूरे 21 वार्डों में यह प्रक्रिया शुरु करवाई जाएगी। 15 दिसंबर के बाद 12 ड्राइवर और 12 सहायक काम पर लगाए जाएंगे। इसके अलावा गाड़ियों की संख्या 6 से बढ़ाकर 12 कर दी जाएगी। कंपनी के साइट इंचार्ज आकाश वशिष्ट ने बताया कि रोज सुबह 7 से 3 बजे तक गाड़ियां लगातार काम करेंगी। अगर वह इससे पहले काम खत्म कर लेते हैं तो उसकी रिपोर्ट ली जाएगी। मगर, सुबह सात बजे तक सभी गाड़ियों को रवाना कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर गाड़ी पर बजेगा, गाड़ी वाला आया, घर से कचरा निकाल
लोगों को प्रेरित करने के लिए नगर परिषद ने सभी गाड़ियों में स्पीकर लगवाए हैं। मोहल्लों से गुजरती गाड़ियों में स्वच्छ भारत का इरादा-इरादा कर लिया, देश से अपने वादा कर लिया हमने गीत बजेगा। इसके अलावा गाड़ियों में गाड़ी वाला आया, घर से कचरा निकाल जिंगल बजेगा। परिषद अधिकारियों ने बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष टीम बुलाई गई है। लोगों को गीले-सूखे कचरे की सेग्रीगेशन के बारे में भी जागरूक करेगी।
पहले दिन कई गलियों में नहीं पहुंच पाई गाड़ियां
पहले दिन शुरु किए गए अभियान में कर्मचारियों से कई गलियां छूट गईं। गाड़ियों पर तैनात कर्मी लोगों से पूछते हुए गलियों में पहुंचे। लोगों ने ही उन्हें गलियों का रास्ता बताया। लेकिन, कई गलियों की जानकारी न होने के चलते ड्राइवर वहां नहीं पहुंच सके। कंपनी के साइट इंचार्ज ने कहा कि नए ड्राइवरों को कई गलियों का पता नहीं है। जहां से कचरा लिफ्ट नहीं हुआ। वहां के लोग नगर परिषद को जानकारी दे सकते हैं।
अभी छोटे दायरे से काम शुरु किया है। 15 दिसंबर के बाद सभी 21 वार्डों में पूरी क्षमता के साथ काम करवाया जाएगा। सफाई कर्मचारियों को सख्त शब्दों में आठ घंटे डयूटी करने के लिए कहा गया है। 15 के बाद शहर को डस्टबिन मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
डॉ. राकेश मिन्हास, उपायुक्त कठुआ
-------------------------------------------
इससे पहले कचरा उठाने के लिए निजी व्यक्ति को पैसे देते थे। प्रशासन ने यह पहल की है। जो, अच्छी बात है। नगर परिषद को केवल 100 रुपए देकर यह काम हो जाएगा। लोग इसमें जरूर सहयोग करेंगे। इससे शहर भी साफ-सुथरा होगा।

संतोष गुप्ता, निवासी वार्ड 3
---------------------------------------
प्रशासन की यह पहल बढि़या है। शहरवासी सहयोग करें। इसके अलावा, कचरे के निस्तारीकरण की जो योजना बेहड़ियां पत्तन के पास बनी है। वह भी शहर को साफ सुथरा रखने में सहायक होगी। प्रशासन कार्यपालक कंपनी पर नजर बनाए रखे। ताकि, अभियान योजनाबद्ध तरीके से चलता रहे।
अक्षय भारती, निवासी वार्ड 5
-------------------------------------------
पहले दिन उनकी गली में कार्यपालक कंपनी की गाड़ी नहीं पहुंच पाई। पहला दिन था। उन्हें उम्मीद है कि उनकी गली में अन्य शहर की तरह कचरा एकत्रित करने वाली गाड़ी आएगी। प्रशासन इसे योजनाबद्ध तरीके से प्रभावशाली बनाए तो शहर साफ सुथरा बन सकता है।
राममूर्ति, निवासी वार्ड 2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed