{"_id":"678ff294fb212e9253055278","slug":"divisonal-commissionner-reach-sarthal-winter-festival-kathua-news-c-201-1-knt1008-116753-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दियों में सरथल व गर्मी के सीजन में ढग्गर में आयोजित होंगे मेले : मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दियों में सरथल व गर्मी के सीजन में ढग्गर में आयोजित होंगे मेले : मंडलायुक्त
विज्ञापन
रस्सा कशी में भाग लेते मंडलायुक्त रमेश कुमार
-टेंट सिटी के रूप में विकसित होगा सरथल; पीपीपी मोड पर होगा काम, पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना विकसित होंगे क्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। सर्दियों में सरथल तो वहीं गर्मी के सीजन में कठुआ जिले के एक और बेहतरीन पर्यटन स्थल ढग्गर में मेले को अब पर्यटन के वार्षिक कैलेंडर में शामिल किया जा रहा है। सरथल को टेंट सिटी के रूप में बिना यहां के प्राकृतिक वातावरण को नुकसान पहुंचाए विकसित किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त सड़क कनेक्टिविटी से पर्यटक हिमाचल से बनी, भद्रवाह, सिंथन होते हुए कश्मीर आ-जा सेंकेंगे। यह बनी के लोगों की आजीविका में भी सुधार करेगा। यह बातें सरथल विंटर फेस्टिवल में पहुंचे मंडलायुक्त जम्मू रमेश कुमार ने कहीं। उन्होंने कहा कि सरथल बेहतरीन और खूबसूरत इलाका है जहां अच्छी बर्फबारी होती है। जिला प्रशासन की ओर से यह पहले विंटर फेस्टिवल की कोशिश हुई है। इस आयोजन ने यहां के टैलेंट और संस्कृति को बढ़ावा दिया। यहां के लोग खुश हैं, संस्कृति दुनिया के सामने आई है।
हिमाचल के चंबा, डलहौजी और भद्रवाह की तरह यहां भी पर्यटकों को आकर्षित किया जाएगा। विंटर फेस्टिवल सरथल में और समर फेस्टिवल ढग्गर में होगा। यहां के हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट और खानपान को बढ़ावा मिलेगा। मंडलायुक्त ने कहा कि सड़कों का जाल पिछले एक दशक में बेहतर हुआ है। यहां सड़क कनेकिटविटी से टूरिस्ट सर्किट बनेगा।
विज्ञापन
कहा कि सरकार सक्रियता से पीपीपी मोड की योजना पर काम कर रही है। उच्च स्तर के टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए लॉजिस्टिक स्पोर्ट भी देना है। इसीलिए सरकार ने एक पॉलिसी बनाई है उस पर काम हो रहा है। इसी कड़ी में भद्रवाह में पांच सितारा होटल भी बन रहा है। बताया कि सरथल में आलू फार्म तैयार होगा। शहर के लोग और पर्यटक देख पांएंगे कि आलू की खेती बेहतरीन तरीके से कैसे की जा सकती है। किसानों को भी मदद मिलेगी।