फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Dissatisfaction expressed against the Wakf Amendment Act

Kathua News: वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ जताई नाराजगी

Sat, 05 Apr 2025 01:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sat, 05 Apr 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Dissatisfaction expressed against the Wakf Amendment Act
वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ लोआंग में प्रदर्शन करते मु​स्लिम समुदाय के लोग। संवाद - फोटो : kathua
प्रदर्शनकारियों ने बिल को जनविरोधी बताते हुए तुरंत वापस लेने की मांग उठाई
विज्ञापन


बनी। कठुआ जिले के बनी तहसील के लोआंग क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय ने वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बिल को जनविरोधी बताते हुए तुरंत वापस लेने की मांग उठाई।
प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना था कि नया वक्फ अधिनियम उनकी जमीन और धार्मिक संपत्तियों के स्वामित्व को प्रभावित कर सकता है। स्थानीय समुदायों ने इस बिल को अल्पसंख्यक समुदायों की संपत्तियों पर अनुचित नियंत्रण का प्रयास करार दिया।
विज्ञापन

शाहीन फाउंडेशन के सदर और मौलाना हुदायतुल्लाह गाजी की अगुवाई यह प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार जबरन मुसलमानों की पहचान को मिटाना चाहती है, जो देश के लिए किसी भी तरह से ठीक नहीं है। ‘सबका साथ, सबका विश्वास’ का नारा देने वाली सरकार, मुसलमानों के साथ भेदभाव कर रही है और उनकी जायज हकदारी को छीनने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौलाना शब्बीर अहमद ने कहा कि हम इस नाइंसाफी के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे और लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराते रहेंगे। हमारा मकसद देश में एकता और भाईचारे को बनाए रखना है, लेकिन अगर सरकार अपने ही नागरिकों के हक छीनने पर अड़ी रही, तो यह देश के हित में नहीं होगा। प्रदर्शन में हामिद मलिक, मोहम्मद आसिफ, अब्दुल्ला वाणी व अन्य शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed