फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   dialysis machine installed

Kathua News: जीएमसी में लगेंगी आठ डायलिसिस मशीनें

Sun, 13 Oct 2024 03:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 13 Oct 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
dialysis machine installed
- चौबीस घंटे डायलिसिस की सुविधा हुई उपलब्ध
विज्ञापन

- जीएमसी कठुआ में प्रतिदिन औसतन 12 मरीज आते हैं डायलिसिस के लिए

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। किडनी से जुड़े गंभीर रोगों से जुड़े मरीजाें के लिए अब जीएमसी कठुआ में दो नई डायलिसिस मशीनें स्थापित कर दी हैं। इसके साथ अब जिले के सबसे बड़े संस्थान में डायलिसिस के लिए आने वाले मरीजों को आठ मशीनों की सुविधा उपलब्ध हो गई है।
नई सुविधा शुरू होने के बाद उम्मीद की जा रही है कि अब जीएमसी कठुआ में डायलिसिस के लिए आने वाले मरीजों को उसी दिन उक्त सुविधा मिल पाएगी। जीएमसी कठुआ प्रबंधन के अनुसार जीएमसी कठुआ में प्रतिदिन औसतन 12 मरीज डायलिसिस के लिए आते हैं। अस्पताल के डायलिसिस अनुभाग में छह मशीन ही उपलब्ध होने के कारण कई बार मरीजों को अगले दिन बुलाना पड़ता था। अब दो नई मशीनों के आने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी। वहीं, आने वाले दिनों इस सुविधा को और अधिक विस्तार देते हुए दो और मशीनें लाए जाने की योजना है। जीएमसी कठुआ के प्रधानाचार्य ने बताया कि पूरी तरह से निशुल्क इस सुविधा काे जीएमसी कठुआ के एसोसिएटेड अस्पताल में कुशल पैरामेडिकल स्टाफ ने 24x7 आपातकालीन डायलिसिस की जा रही है। ताकि यह सुनिश्चित हो पाए कि सभी रोगियों को चाहे उनकी वित्तीय स्थिति कुछ भी हो, जीवन रक्षक उपचार की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

नई डायलिसिस मशीनों की स्थापना बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। अस्पताल में मरीजों के उपचार में आने वाली समस्याओं को देखते हुए दो नई मशीन की व्यवस्था की गई है। इन डायलिसिस मशीनों के आने के बाद मरीजों के उपचार में अस्पताल की क्षमता में सुधार होगा। नई मशीनों के आने से उन मरीजों को विशेष लाभ होगा। इन्हें नियमित डायलिसिस उपचार की आवश्यकता होती है। इससे कठुआ और आसपास के क्षेत्रों में अधिक रोगियों को बिना देरी के आवश्यक देखभाल प्राप्त करने की सुविधा मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सुरिंदर कुमार, प्रधानाचार्य, जीएमसी कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed