फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Dharti Aaba Tribal Excellence Campaign

Kathua News: चक हांदा में दी जनजाति कल्याण योजना की जानकारी

Tue, 17 Jun 2025 01:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Tue, 17 Jun 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Dharti Aaba Tribal Excellence Campaign
चक हांदा के गांव छन्न लालदीन में आयोजित ग्राम सभा में शामिल जनजातीय समुदाय के लोग। 
हीरानगर। सीमावर्ती पंचायत छन्न लाल दीन चक हांदा में सोमवार को धरती आबा जनजातीय उत्कृष्ट अभियान के तहत ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल जनजातीय समुदाय के लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

ग्राम सभा में पंचायत सचिव कल्याण सिंह ने बताया कि यह अभियान 30 जून तक चलेगा, जिसमें रोजाना 17 विभाग हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं की मूलभूत सेवाओं को जनजातीय समुदाय तक पहुंचाना है, ताकि वे इनका अधिकतम लाभ उठा सकें।
विज्ञापन


बीडीओ जावेद इकबाल ने कहा कि यह अभियान जनजातीय समुदाय के कल्याण और विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता और समावेशी विकास को बढ़ावा देगा। उन्होंने सभी संबंधित विभागों से इस अभियान में शामिल होकर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed