फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Devotees throng temples on the seventh day of Navratri

Kathua News: नवरात्र की सप्तमी पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
Devotees throng temples on the seventh day of Navratri
नगरी ​स्थित माता बाला सुंदरी के भवन में भक्तों की लगी कतार। संवाद
शारदीय नवरात्र की सप्तमी पर सोमवार को जिले भर के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही लोग माता कालरात्रि के स्वरूप के दर्शन-पूजन में जुट गए थे। दर्शन-पूजन का क्रम देर रात तक चला। वहीं दुर्गा पूजा पंडालों में भी इस दिन खासी भीड़ उमड़ी। आकर्षक ढंग से सजाए गए पंडालों की चकाचौंध रोशनी के बीच देर रात तक श्रद्धालु मां के दर्शन कर अभिभूत हुए।
विज्ञापन




पहाड़ी उपमंडल बनी स्थित जोड़ेयां माता मंदिर में श्रद्धालुओं की सबसे ज्यादा भीड़ रही। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में स्थित माता के दर्शन के लिए रात से ही भक्तों ने मंदिर में आना शुरू कर दिया था। भोर में आरती के बाद मंदिर के कपाट खुले तो दर्शन पाने की लालसा लेकर पहुंचे भक्तों की कतार लग गई। सुबह से शुरू हुआ दर्शन-पूजन का क्रम दोपहर बाद तक जारी रहा। दोपहर बाद मंदिर को बंद किया गया। सफाई के बाद मां की संध्याकालीन आरती की गई। इसके बाद भक्तों के लिए पट खोले गए तो लोगों ने दर्शन-पूजन शुरू कर दिया। देर रात तक भक्त कतारबद्ध होकर मां के दर्शन करते रहे।
विज्ञापन

इसी तरह जिला के जसरोटा स्थित काली माता मंदिर, नगरी स्थित बाला सुंदरी मंदिर, सहार स्थित चंद्रिका माता मंदिर, शहर के मुख्य बाजार स्थित माता आशापुरी मंदिर, लखनपुर स्थित किले वाली माता मंदिर के साथ-साथ बिलावर स्थित माता बाला सुंदरी के भवन में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस दौरान परिवार सहित पहुंचे भक्तों ने माता के दर्शन प्राप्त कर सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed