फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Devotees paid homage to Mahatma Buddha

Kathua News: श्रद्धालुओं ने महात्मा बुद्ध को किया नमन

Tue, 13 May 2025 01:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Tue, 13 May 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Devotees paid homage to Mahatma Buddha
महात्मा बुद्ध को कठुआ में श्रद्धासुमन अर्पित करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : kathua
कठुआ। बौद्ध धर्म के प्रवर्तक गौतम बुद्ध की जयंती बुद्ध पूर्णिमा पर शहर के रविदास मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सोमवार को राष्ट्रीय बौद्ध महासभा की कठुआ इकाई की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल लोगों ने उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम बुद्ध वंदना का पाठ किया गया और उसके बाद सामूहिक रूप से त्रि-शरणम् का पाठ किया गया। जिसमें पूरी मानवता को अपनी शरण में लेने के लिए भगवान बुद्ध से प्रार्थना की गई। इसके बाद सभी ने बुूद्ध प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी आस्था प्रदर्शित की। इस मौके पर महासभा की कठुआ इकाई डाॅ. सीआर मुंडे ने मौजूदा परिदृश्य में बुद्ध के विचारों को अपनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि महात्मा बुद्ध ने हमें शांति का संदेश दिया है। लिहाजा आज के दिन हमें प्रण लेना होगा कि हम हमेशा महात्मा बु्द्ध के दिखाए मार्ग न केवल खुद चलेंगे, बल्कि अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। यहां प्रदीप अंबेडकरी, डॉ हेमराज, लोकनाथ, सुरेश अंबेडकरी, सुखविंदर मजोत्रा, पंकज कुमार, महक अंबेडकरी, पूजा देवी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed