फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Devotees gathered in Hanuman Dham located in Naz

Kathua News: नाज स्थित हनुमान धाम में उमड़े श्रद्धालु

Wed, 19 Mar 2025 01:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 19 Mar 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered in Hanuman Dham located in Naz
बिलावर। चैत्र महीने के ज्येष्ठ मंगलवार को बिलावर के नाज में स्थित हनुमान धाम में अलग-अलग इलाकों के श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान बजरंगबली की पूजा करके अपने मंगलमय भविष्य की कामना की। मंगलवार सुबह से ही अलग-अलग इलाकों से हनुमान भक्त नाज में स्थित हनुमान शीला के पास पहुंचना शुरू हो गए और यह क्रम दोपहर तक लगातार जारी रहा। स्थानीय लोगों के साथ-साथ देवल, फिंतर, टील्ला, सुकराला, किशनपुर, पल्लन, परनाला आदि इलाकों से बिलावर पहुंचे भक्तों ने प्राचीन हनुमान शीला पर लड्डू, देसी घी के रोट और फल इत्यादि चढ़ाकर भगवान बजरंगबली का गुणगान किया। भक्तों ने हनुमान चालीसा पाठ कर राम नाम का सुमिरन किया। नीरज गुप्ता, इंद्रजीत खजूरिया, गुलशन कुमार और नरेंद्र सिंह ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि भगवान हनुमान की शीला के पास पहुंचकर जो भी भक्त सच्चे मन से भगवान महावीर की पूजा करता है। बजरंगबली उस पर अपार कृपा करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed