फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Devotees are going in security convoy, business of dal-vada is reduced

Kathua News: सुरक्षा काफिले में जा रहे भक्त, दाल-बड़े का कारोबार कम

Sun, 13 Jul 2025 12:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 13 Jul 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Devotees are going in security convoy, business of dal-vada is reduced
यात्रा और पर्यटन सीजन का इंतजार करने वाले दुकानदारों में निराशा
विज्ञापन


कठुआ। श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान भक्तों को सुरक्षा काफिले में निकालने से लखनपुर कस्बे के बाजार में कारोबार पर असर दिख रहा है। साल भर इस यात्रा और पर्यटन सीजन का इंतजार करने वाले दुकानदारों में निराशा है। दुकानदारों का कहना है कि अगर ऐसी ही व्यवस्था जारी रही तो उन्हें इस सीजन का कोई लाभ नहीं होगा।
दरअसल जम्मू-कश्मीर में आने वाले ज्यादातर लोग लखनपुर की पहचान बन चुके दाल-बड़े का स्वाद लेने के बाद ही आगे की यात्रा करते हैं। ऐसे में यहां मौजूदा 100 से ज्यादा दुकानदार मुख्यत: आने वाले पर्यटकों पर सबसे ज्यादा निर्भर होते हैं जिन्हें हमेशा से पर्यटन सीजन का इंतजार रहता है। जून महीने से शुरू होकर अगस्त महीने तक इन्हें पर्यटकों का इंतजार होता है। वहीं, इससे कस्बे में मौजूद अन्य दुकानों में भी कारोबार बढ़ता है।
विज्ञापन


हर साल इन महीनों के दौरान उनका कारोबार 35 से 40 प्रतिशत तक बढ़ जाता था। मगर इस बार ऐसा नहीं हो सका है। इस बार तो श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान कारोबार कम ही हुआ है। कस्बे में कई दुकानें ऐसी हैं जो पर्यटन सीजन के दौरान पूर्व में 24 घंटे खुलती थी। मगर इस बार कम हुए कारोबार ने उनके उत्साह को कम कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- यशपाल, दुकानदार

लखनपुर में मिलने वाले दाल बड़ों का स्वाद लेने के लिए जब पर्यटकों के वाहन रुकते थे तो अन्य कारोबार को भी इसका लाभ होता था लेकिन इस बार स्थिति यह है कि वह स्थानीय ग्राहकों पर ही आश्रित हैं।
- नरेंद्र, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed