फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Development

रेलवे स्टेशन के गुड्स यार्ड में शेड के निर्माण संभावना देखने पहुंची डीआरएम

विज्ञापन
Development
कठुआ रेलवे स्टेशन का दौरा करने पहुंची डीआरएम डॉ सीमा शर्मा, संवाद। - फोटो : KATHUA
कठुआ। जिले के मुख्य रेलवे स्टेशन के गुड्स गार्ड को आधुनिक बनाने की कवायद के तहत डीआरएम डॉ. सीमा शर्मा ने कठुआ रेलवे स्टेशन का दौरा किया। रविवार को पहुंचीं डीआरएम ने स्टेशन के गुड्स यार्ड को विभाग की तकनीकी टीम के साथ देखा और वहां लोडिंग अनलोडिंग में आने वाली समस्याओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

इस मौके पर रेलवे स्टेशन के अधीक्षक एसडी सिंह ने डीआरएम को बताया कि 51 वैगन की क्षमता वाले स्टेशन के गुड्स यार्ड में प्लेटफॉर्म की सुविधा नहीं है। काफी नीचा होने के चलते बारिश के दौरान यहां पानी भर जाता है। स्टेशन के गुड्स यार्ड में लोड व अनलोड होने वाला ज्यादातर सामान सीमेंट ही होता है। जोकि ऐसी स्थिति में खराब हो सकता है। आधुनिक शेड के निर्माण से इस समस्या का समाधान हो सकता है।
विज्ञापन

वहीं, उन्होंने रेलवे स्टेशन पर बढ़ रहे डेंगू के प्रकोप की जानकारी देते हुए उसके बचाव के उपाय कराए जाने की मांग की। डीआरएम ने बताया कि जम्मू कश्मीर के कुछ रेलवे स्टेशनों पर लोडिंग व अनलोडिंग की समस्याओं का समाधान करने के लिए गुड्स गार्ड को बेहतर बनाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। जिसमें कठुआ रेलवे स्टेशन भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके तहत यहां आधुनिक शेड का निर्माण किया जाएगा। वहीं, उन्होंने रेलवे स्टेशन कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि डेंगू से बचाव के संबंध में रेलवे के स्वास्थ्य विभाग से बात करेंगी। ताकि, जो भी एहतियात के कदम हों, उठाए जा सकें।

कठुआ रेलवे स्टेशन का खुला गुड्स यार्ड, संवाद।

कठुआ रेलवे स्टेशन का खुला गुड्स यार्ड, संवाद।- फोटो : KATHUA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed