फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Development

गली की दशा सुधारे जाने की उठाई मांग

विज्ञापन
Development
गली का निर्माण कराए जाने की मांग लेकर बीडीओ कार्यालय पहुंचे चक राम चंद वासी, संवाद। - फोटो : KATHUA
कठुआ। लोगेट पंचायत के अंतर्गत आने वाले गांव चक रामचंद की गलियां खस्ताहाल हैं। स्थानीय लोगों ने ग्रामीण विकास विभाग से मांग की है कि गलियों की दुर्दशा को सुधारा जाए।
विज्ञापन

मंगलवार को बीडीओ कठुआ रूपाली जसरोटिया से मुलाकात करने पहुंचे गांव के लोगों ने उनकी इस पुरानी समस्या का समाधान करने की मांग उठाई। ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे बसपा नेता सुनील मजोत्रा ने कहा कि एक तरफ सरकार स्वच्छ भारत अभियान चलाकर पूरे देश में सफाई व्यवस्था को चाक चौबंद करने के दावे कर रही है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी न तो कहीं कोई सफाई की व्यवस्था है, और न ही वहां की स्थितियां इस तरह बनाई जा रही हैं, कि लोग खुद से अपने गांव के सार्वजनिक स्थलों, गलियों और नदियों को स्वच्छ रख सकें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहर से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस गांव में रहने वाले 50 परिवारों के लिए अब तक बेहतर आवागमन का साधन नहीं है। गांव को जाने वाली गली की दशा ऐसी है कि वहां से गुजरना भी मुश्किल है। बरसात के दिनों में तो स्थिति और भी बदतर हो जाती है। इससे वहां रहने वाले लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की समस्या सुनने के बाद बीडीओ ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वह गांव में पक्की गली बनवाने के लिए व्यक्तिगत रूप से रुचि लेकर फंड जुटाएंगी। और, जितनी जल्दी संभव हो सके , सड़क का निर्माण किसी न किसी योजना के अधीन करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed