{"_id":"61521b128ebc3e0455703674","slug":"development-kathua-news-jmu2445712195","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील कार्यालय में बेरोक-टोक घूम रहे मवेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील कार्यालय में बेरोक-टोक घूम रहे मवेशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोट। तहसील कार्यालय के प्रांगण में चारदीवारी न होने के चलते अक्सर मवेशी घुस आते हैं। इनसे लोगों को खतरा है। साथ ही मवेशी गंदगी भी फैलाते हैं। इसलिए, लोगों ने प्रशासन चारदीवारी बनवाने की मांग की है।
स्थानीय निवासी इंदरजीत रैना ने बताया कि करीब 10 साल पहले सरकार ने तहसील की इमारत बनाई थी। यहां लोगों को कई सुविधाएं मिलीं। लेकिन, अब चारदीवारी न होने से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कोई रुकावट न होने के कारण दिन में पशु तहसील कार्यालय के बाहर तक आ जाते हैं, और गंदगी फैलाते हैं।
हरीश खजूरिया ने बताया कि कार्यालय के पीछे और दाईं ओर जंगल है। इस कारण जंगली जानवरों के आने का भी डर बना रहता है। कई बार कार्यालय के पीछे तेंदुए को भी देखा गया है। अपनी बात रखते हुए करतार सिंह ने कहा कि वह तेंदुआ कई जंगली जानवरों और एक स्थानीय युवा को मार भी चुका है। लोगों का कहना है कि कई बार कार्यालय में बच्चे भी आते हैं। चारदीवारी न होने के कारण उनका नीचे गिरने का डर बना रहता है। करनैल सिंह ने कहा कि विभाग जल्द से जल्द कार्यालय की चारदीवारी बनाए, जिससे लोगों को राहत मिल सके।