फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Development

खस्ताहाल सड़क ने बढ़ाई गूंद वासियों की समस्याएं

विज्ञापन
Development
गूंद गांव को जाने वाला खस्ताहाल मार्ग, संवाद। - फोटो : KATHUA
कठुआ। एक तरफ केंद्र सरकार हर गांव को बेहतर सड़क से जोड़ने का दावा कर रही है। वहीं दूसरी तरफ, नगरी कस्बा से सटे गांव गूंद को जाने वाली खस्ताहाल सड़क की वजह से आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गांव की सड़क समय से मरम्मत न होने के कारण वाहनों के लायक तो दूर, पैदल चलने लायक भी नहीं रही है। स्थानीय निवासी कमल सिंह ने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने करीब 10 साल पहले यह सड़क बनाई थी। इसके खस्ताहाल होने के कारण यहां से गुजरने वाले लोगों बहुत परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गांव में सड़क के किनारों पर नालियों का भी प्रबंध नहीं है। इसके कारण जिन लोगों के घर ऊंचाई पर हैं, वह तो किसी तरह से गुजारा कर रहे हैं, लेकिन जिनके घर सड़क की सतह के बराबर हैं, वहां बारिश के दौरान लोगों के घरों में पानी भर रहा है। इसके लिए बार-बार मांग किए जाने के बावजूद कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, स्थानीय भाजपा नेता हीरा पाल ने कहा कि लोक निर्माण विभाग ने इस सड़क की कभी मरम्मत नहीं की है। करीब छह सालों से सड़क पर लगातार बढ़ रहे गड्ढों का आकार अब तो कई स्थानों पर दो फुट तक गहरा हो गया है। बारिश में जब इन गड्ढों में पानी भर जाता है, तब रात के समय दोपहिया वाहनों के लिए इस सड़क पर चलना खतरे से खाली नहीं है।

उन्होंने कहा कि करीब दो वर्ष पूर्व उन्होंने इस सड़क की मरम्मत कराने के लिए अपने तौर पर प्रयास भी शुरू किए, लेकिन स्थानीय सरपंच ने बीच में आकर खुद सड़क का निर्माण कराने की जिम्मेदारी ली। लेकिन, आज तक इस ओर कोई कदम नहीं उठाया गया। गांव की सड़क है, इसलिए यहां भारी भरकम ट्रैक्टर-ट्रालियों की भी काफी आवाजाही लगी रहती है। इनसे पहले से ही खस्ताहाल सड़क को और ज्यादा नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क की मरम्मत कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed