फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Development

हाउस फॉर ऑल स्कीम के तहत बनने वाले मकान शुरू करवाया निर्माण

विज्ञापन
Development
आवास योजना के लाभार्थियों को जानकारी देते पार्षद राहुल देव - फोटो : KATHUA
कठुआ। शहरी क्षेत्र में रहने वाले गरीब परिवारों को पक्के घर उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार की शुरू की गई हाउस फॉर ऑल स्कीम के तहत शिवा नगर में बन रहे नए घरों का शुभारंभ स्थानीय पार्षद राहुल देव शर्मा ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने केंद्र सरकार की इस योजना की सराहना करते हुए कहा कि अब तक उनके वार्ड में इस योजना के तहत 19 लोगों को पक्के घर मिल चुके हैं। वे परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर थे। अगर सरकार की तरफ से उन्हें मदद नहीं मिलती, तो शायद अभी कई सालों तक उन्हें अपने जर्जर घरों में ही गुजारने पड़ते।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों के उत्थान के लिए जो भी योजनाएं चलाई हैं, वह काफी कारगर हो रही हैं। इससे उनके जीवन स्तर में काफी सुधार हो रहा है। चाहे वह सभी घरों को शौचालय देने की बात हो, या फिर आयुष्मान भारत योजना के तहत बीमा योजना और राशन वितरण को आधार कार्ड से लिंक किया जाना। इन सभी कदमों से गरीब तबके को उसके अधिकार से वंचित कर पाना अब संभव नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed