{"_id":"613129b68ebc3e2188542ffc","slug":"development-kathua-news-jmu24282551","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाउस फॉर ऑल स्कीम के तहत बनने वाले मकान शुरू करवाया निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाउस फॉर ऑल स्कीम के तहत बनने वाले मकान शुरू करवाया निर्माण
विज्ञापन
आवास योजना के लाभार्थियों को जानकारी देते पार्षद राहुल देव
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। शहरी क्षेत्र में रहने वाले गरीब परिवारों को पक्के घर उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार की शुरू की गई हाउस फॉर ऑल स्कीम के तहत शिवा नगर में बन रहे नए घरों का शुभारंभ स्थानीय पार्षद राहुल देव शर्मा ने किया।
इस मौके पर उन्होंने केंद्र सरकार की इस योजना की सराहना करते हुए कहा कि अब तक उनके वार्ड में इस योजना के तहत 19 लोगों को पक्के घर मिल चुके हैं। वे परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर थे। अगर सरकार की तरफ से उन्हें मदद नहीं मिलती, तो शायद अभी कई सालों तक उन्हें अपने जर्जर घरों में ही गुजारने पड़ते।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों के उत्थान के लिए जो भी योजनाएं चलाई हैं, वह काफी कारगर हो रही हैं। इससे उनके जीवन स्तर में काफी सुधार हो रहा है। चाहे वह सभी घरों को शौचालय देने की बात हो, या फिर आयुष्मान भारत योजना के तहत बीमा योजना और राशन वितरण को आधार कार्ड से लिंक किया जाना। इन सभी कदमों से गरीब तबके को उसके अधिकार से वंचित कर पाना अब संभव नहीं हो पाएगा।