{"_id":"613127968ebc3e38a0718970","slug":"development-kathua-news-jmu2428244120","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनी चलोग मार्ग पर तारकोल बिछाने का काम हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनी चलोग मार्ग पर तारकोल बिछाने का काम हुआ शुरू
विज्ञापन
बनी-चलोग मार्ग पर तारकोल डाले जाने का काम शुरू करवाते एसडीएम, विज्ञप्ति।
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। चलोग से धमान के बीच सड़क निर्माण और तारकोल बिछाने का काम पूरा होने के बाद ढग्गर-धमान और आसपास के क्षेत्रों तक पहुंचने के लिए बनी-चलोग के खस्ताहाल मार्ग से होकर गुजरना पड़ता था। लंबे अर्से से इस मार्ग की मरम्मत की मांग चल रही थी। आखिरकार चार किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण कार्य वीरवार को शुरू हो गया। शहर और कस्बे योजना के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग ने 88.19 लाख की लागत से इस सड़क का काम शुरू कराया है।
वीरवार को एसडीएम बनी जोगिंद्र सिंह जसरोटिया और डीडीसी सदस्य ऋतु ठाकुर ने बनी-चलोग सड़क की अपग्रेडेशन का काम शुरू कराया। बनी कस्बे के एक मुख्य हिस्से को जोड़ने के साथ यह सड़क उपजिला अस्पताल बनी और डुग्गन ब्लॉक को भी उपमंडल मुख्यालय से जोड़ती है। बीते कुछ वर्षों में पस्सियां गिरने और बरसात के बाद सड़क की हालत बद्तर हो चुकी थी।
जोगिंद्र सिंह जसरोटिया ने बताया कि क्षेत्र के लोगों की यह प्रमुख मांग थी कि एक बड़ी आबादी को जोड़ने वाले इस मुख्य मार्ग की दशा को सुधारा जाए। ढग्गर में इस साल पर्यटक भी पहुंचे, और आने वाले वर्षों में डुग्गन ब्लॉक के इलाके भी पर्यटन के लिहाज से और बेहतर होने की उम्मीद है। ऐसे में बनी से धमान तक तारकोल डलने के बाद यातायात सुगम हो पाएगा। डीडीसी सदस्य ऋतु ठाकुर ने कहा कि लोगों से किए गए वादे को पूरा किया गया है।