फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Development

सड़क पर गड्ढों से परेशान लोगों ने दी धरने की चेतावनी

विज्ञापन
Development
भैईया से कोमला जाने वाली खस्ताहाल सड़क, संवाद। - फोटो : KATHUA
रामकोट। रामकोट के भेईया से कोमला जाने वाली सड़क दो सालों से गड्ढों में तब्दील हो गई है। इससे निराश होकर लोगों ने पीडब्ल्यूडी विभाग को धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सरनी के जोगिंदर कुमार ने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग ने पांच साल पहले इस सड़क का निर्माण कार्य और अर्थ वर्क करीब चार किलोमीटर किया गया था। इसमें केवल एक किलोमीटर ही तारकोल बिछाया गया था। बाकी तीन किलोमीटर सड़क बारिश के कारण इस तरह कीचड़ में तब्दील हो जाती है, कि सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। सड़क न बनने से कलयाल गांव के लोगों को अपने घर तक निर्माण सामग्री पहुंचाना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

पंच रुखसार अख्तर ने बताया कि किलयाल गांव की करीब 500 के लगभग आबादी है। लेकिन, सड़क का निर्माण कार्य शुरू न होने से लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। विभाग से कई बार कहा गया, तब जाकर उन्होंने दो महीने पहले मिट्टी डाली थी। लेकिन, वह मिट्टी भी बरसात के मौसम में पूरी तरह बह गई है। धार सड़क से कोमला जाने वाली सड़क शुरू होते ही करीब तीन-तीन फुट गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों से छोटी गाड़ियां काफी मुश्किल से निकल पाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंच मोहनलाल ने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग ने केवल एक बार सड़क पर तारकोल बिछाया था। इसके बाद सड़क की ओर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क की मरम्मत को लेकर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया, तो विभाग के प्रति धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed