फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Development

रामकोट में उठी आईटीआई खोलने की मांग

विज्ञापन
Development
रामकोट। रामकोट के ब्लॉक नगरोटा गुजरू के पंचायत प्रतिनिधियों ने रामकोट, नगरोटा गुजरू या गुड़ा कल्याल में आईटीआई खोलने की मांग की है।
विज्ञापन

डीडीसी नारायण दत्त त्रिपाठी ने कहा कि गांवों में युवाओं के लिए आज तक किसी सरकार ने आईटीआई नहीं खोली है। क्षेत्र में आईटीआई न होने के कारण क्षेत्रवासियों में रोष है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि 12वीं उत्तीर्ण करने के लिए युवाओं को कोर्स करने के लिए करीब 25 किमी दूर बड्ड, आदि क्षेत्रों में जाना पड़ता है। इससे पैसा और समय भी बर्बाद होता है।
स्थानीयों का कहना है कि क्षेत्र में काफी ज्यादा सरकारी जमीन है। यहां पर आईटीआई बनाकर युवाओं की चिर लंबित मांग को पूरा किया जा सकता है। सरपंच आनंद किशोर ने कहा कि थडा कलवाल के आसपास विभाग की बहुत सी जमीन खाली पड़ी है। यदि सरकार चाहे तो उस भूमि पर आईटीआई खोल सकती है।
विज्ञापन

सरपंच दिनेश खजुरिया ने कहा कि रामकोट के आसपास बहुत से गांव हैं, लेकिन युवाओं को 20 किलोमीटर दूर बड्डू जाना पड़ता है। वहां युवाओं को दाखिला भी नहीं मिलता, और सीटें कम होने की बात की जाती है। रोशन पनोत्रा ने कहा कि अभी तक किसी ने भी रामकोट में आईटीआई खोलने के लिए ध्यान नहीं दिया। यहां आईटीआई खोलना समय की मांग है। सरपंच जोगिंदर कुमार ने कहा कि कई गांवों में सरकार की जमीन खाली पड़ी है। सरकार इस जमीन का उपयोग कर क्षेत्र के युवाओं के लिए आईटीआई खोले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed