फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Development

विकास की राह देख रहा बिलावर-सुकराला मार्ग

विज्ञापन
Development
बिलावर। बिलावर से सुकराला की तरफ जाने वाली नौ किमी लंबी सड़क का आठवें और नौवें किलोमीटर का विस्तारीकरण विकास की राह देख रहा है। इसका टेंडर लोक निर्माण विभाग ने कई वर्ष पूर्व लगाया था, लेकिन इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी आज तक सड़क का कार्य पूरा नहीं हुआ।
विज्ञापन

बिलावर पंचायत की सरपंच मित्तु देवी और अन्य लोगों ने बताया कि इस विषय में कई बार लोक निर्माण विभाग को अवगत करवा चुके हैं लेकिन सड़क के विस्तारीकरण का काम नहीं किया जा रहा। सरपंच ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व लोक निर्माण विभाग टेंडर लगाया था, जिसके बाद ठेकेदार को जिम्मा सौंप दिया गया थी। लेकिन, इतना समय बीत जाने के बाद भी सड़क का विस्तारीकरण नहीं किया गया है।
विज्ञापन

सरपंच ने बताया कि माता सुकराला देवी के चरणों में हर दिन कई इलाकों से लोग दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। यह सड़क दूरदराज के पहाड़ी इलाकों को भी जोड़ती है। सड़क संकरी होने के कारण कई बार जाम लग जाता है, जिससे श्रद्धालुओं को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। सरपंच ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क के आठवें और नौवें किलोमीटर का विस्तारीकरण शुरू किया जाए, जिससे सड़क पर वाहन चलाने वाले चालकों को सड़क के कारण परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता राजेश सुंबडिया से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सात किलोमीटर सड़क के विस्तारीकरण के साथ-साथ तारकोल का काम पूरा कर लिया गया है। सड़क किनारे वन विभाग की जमीन की अनुमति मिल चुकी है, लेकिन पेड़ों के कटाई न होने के चलते विस्तारीकरण का काम रुका हुआ है। सोशल फॉरेस्ट्री विभाग से पेड़ों का कटान होने के बाद जल्द सड़क का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed