{"_id":"62c48a3d2b4b9a7e561ef98d","slug":"development-hiranagar-news-kathua-news-jmu2633638136","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओपन जिम पार्क तैयार, 15 को होगा लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओपन जिम पार्क तैयार, 15 को होगा लोकार्पण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। तहसील कार्यालय के नजदीक ओपन जिम पार्क का काम पूरा हो गया है। 15 जुलाई को इसका लोकार्पण किया जाएगा। इसके बाद लोग यहां ठंडी छांव में बैठ सकेंगे, खुले आसमान तले सैर और जिम में कसरत कर सकेंगे। बच्चे यहां लगे झूलों का आनंद ले सकेंगे। इसका सबसे अधिक लाभ विभिन्न इलाकों से तहसील कार्यालय में आने वाले लोगों को होगा, जिन्हें आसपास कहीं बैठने की जगह नहीं मिलती है।
बता दें कि अक्तूबर 2020 में सरकार की ओर से शुरू किए गए मेरा कस्बा मेरी शान कार्यक्रम के तहत 30 लाख की लागत से पार्क तैयार किया गया है।
----
सुबह से लेकर रात तक खुला रहेगा पार्क
निकाय समिति के अध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि ओपन जिम पार्क का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। 50 फुट चौड़े और 200 फुट लंबे इस पार्क में जिम के लिए आठ उपकरण स्थापित हैं, बच्चों के लिए झूले, रात में रोशनी के लिए सोलर लाइट, टहलने के लिए ट्रैक की सुविधा है। मौसम ने साथ दिया तो 15 जुलाई को इसका लोकार्पण कर दिया जाएगा। पार्क का उन युवाओं को सबसे अधिक लाभ होगा, जो पैसे खर्च कर जिम में कसरत नहीं कर सकते हैं। इसके साथ ही कस्बे के लोगों को सुबह-शाम सैर करने के लिए भी बेहतर जगह उपलब्ध हो जाएगी।