{"_id":"66e63680137dd4cde9020efc","slug":"dengue-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-113188-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: डेंगू के छह नए मामले मिल, आंकड़ा पहुंचा 66","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: डेंगू के छह नए मामले मिल, आंकड़ा पहुंचा 66
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। जिले में डेंगू लगातार पांव पसार रहा है। शनिवार को जिले में छह नए मामलों के आने के साथ अब तक डेंगू के पाॅजिटिव पाए गए मरीजाें का आंकड़ा 66 हो गया।
लगातार बढ़ते इन मामलों के बाद शहर में विभिन्न स्थानों पर चलाए जाने वाले डेंगू जागरूकता कार्यक्रम में जिला मलेरिया अधिकारी खुद उतरे और उन्होंने कई प्रभावित क्षेत्रों में एंटी लारवा दवा का छिड़काव करवाया है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कठुआ के वार्ड एक से एक मामला, अमाला गांव से एक मामला, हटली से एक मामला, वार्ड 14 से एक मामला, गोविंदसर से एक और खोख्याल से एक मामला सामने आया है। वहीं, अब तक सबसे ज्यादा आठ-आठ मामले आने के बाद कठुआ का वार्ड एक और अमाला डेंगू का हॉट स्पाट बन चुका है। यहां स्वास्थ्य विभाग लोगों के स्वास्थ्य पर कड़ी नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
नए मामलों के सामने आने के बाद जिला मलेरिया अधिकारी सोहन लाल ने प्रभावित क्षेत्र के हर घर में जाकर खुद दवा का छिड़काव करवाया और लोगों से पानी की स्टोरेज लंबे समय के लिए न करने की अपील की। उन्होंने डेंगू से बचने के लिए लोगों से पूरे कपड़े पहनने व घरों में एंटी मॉस्क्यूटो उत्पादों का उपयोग करने के साथ ही किसी भी तरह का बुखार आने की स्थिति में अपने निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में इसकी जांच कराने के लिए कहा।