फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Dengue alert

गांव में बढ़ते डेंगू के मामलों पर जताया रोष

विज्ञापन
Dengue alert
गांव में सफाई की व्यवस्था को मजबूत बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते गोविंदसर वासी, संवाद। - फोटो : KATHUA
कठुआ। डेंगू के बढ़ते मामलों से चिंतित गोविंदसर गांव के लोगों ने प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ कड़ा रोष जताया है। रविवार को स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गांव में सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे सरपंच अवतार सिंह कहा कि तीन दशक पहले क्षेत्र में विकास के नाम पर औद्योगिक क्षेत्र स्थापित हुआ था। इससे इलाके में लोगों को रोजगार तो मिला, लेकिन इसके साथ यहां प्रदूषण, गंदगी जैसी समस्याओं ने भी जन्म ले लिया है। जिसकी ओर आज तक प्रशासन का ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांव में आज भी गलियों की दशा खस्ता है। जगह-जगह लगे कचरे के ढेर में पनप रहे मक्खी व मच्छर तरह-तरह की बीमारियों को जन्म दे रहे हैं। इसका समाधान करना प्रशासन का काम है। क्योंकि, पंचायत के पास इतने संसाधन नहीं हैं कि वह सभी समस्याओं का समाधान कर सके। लिहाजा, अगर लोगों को डेंगू जैसी जानलेवा बीमारी से बचाना है। तो इसके लिए प्रशासन को ही पहल करनी पड़ेगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से क्षेत्र में दवाओं का छिड़काव कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed