{"_id":"6159fafd8ebc3e9fbc7aab05","slug":"dengue-alert-kathua-news-jmu2450083103","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में बढ़ते डेंगू के मामलों पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में बढ़ते डेंगू के मामलों पर जताया रोष
विज्ञापन
गांव में सफाई की व्यवस्था को मजबूत बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते गोविंदसर वासी, संवाद।
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। डेंगू के बढ़ते मामलों से चिंतित गोविंदसर गांव के लोगों ने प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ कड़ा रोष जताया है। रविवार को स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गांव में सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे सरपंच अवतार सिंह कहा कि तीन दशक पहले क्षेत्र में विकास के नाम पर औद्योगिक क्षेत्र स्थापित हुआ था। इससे इलाके में लोगों को रोजगार तो मिला, लेकिन इसके साथ यहां प्रदूषण, गंदगी जैसी समस्याओं ने भी जन्म ले लिया है। जिसकी ओर आज तक प्रशासन का ध्यान नहीं है।
उन्होंने कहा कि गांव में आज भी गलियों की दशा खस्ता है। जगह-जगह लगे कचरे के ढेर में पनप रहे मक्खी व मच्छर तरह-तरह की बीमारियों को जन्म दे रहे हैं। इसका समाधान करना प्रशासन का काम है। क्योंकि, पंचायत के पास इतने संसाधन नहीं हैं कि वह सभी समस्याओं का समाधान कर सके। लिहाजा, अगर लोगों को डेंगू जैसी जानलेवा बीमारी से बचाना है। तो इसके लिए प्रशासन को ही पहल करनी पड़ेगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से क्षेत्र में दवाओं का छिड़काव कराने की मांग की है।