{"_id":"6709aef2a95a091763098a34","slug":"dengu-cases-kathua-news-c-201-1-knt1006-113927-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: डेंगू के 10 नए केस मिले, 300 पार पहुंचा आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: डेंगू के 10 नए केस मिले, 300 पार पहुंचा आंकड़ा
Sat, 12 Oct 2024 04:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sat, 12 Oct 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ शहर से मिले सबसे ज्यादा सात मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले में स्वास्थ्य विभाग के तमाम इंतजामों के बावजूद डेंगू के मामलों में होने वाली बढ़ोतरी का क्रम जारी है। शुक्रवार को 10 नए मामले आने के साथ जिले में अब तक डेंगू पॉजिटिव पाए गए मरीजों को का आंकड़ा 302 तक पहुंच गया है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार नए आए 10 मामलों में कठुआ शहर से सात मरीज सामने आए हैं। इसमें दो पुरुष सहित चार महिला और एक सात वर्षीय बालक की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव पाई गई है। वहीं, तीन अन्य मामले बिलावर में एक पुरुष रामकोट में एक पुरुष और बनी में एक पुरुष डेंगू संक्रमित पाए गए हैं। अब तक पाए गए सभी 302 मरीजों में 213 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। 89 एक्टिव मरीजों का जिला स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में उपचार किया जा रहा है।
उधर लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामलों के को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया विंग की ओर से जागरूकता कार्यक्रमों का क्रम जारी है। इस दौरान विभाग की 11 अलग-अलग टीमों ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। लोगों के घरों में पानी की स्टोरेज व्यवस्था को जांचने के साथ एंटी लारवा दवा का छिड़काव भी करवाया गया है।
विज्ञापन
विभाग के कर्मचारी हर रोज लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ जिले भर में मास सर्वे का कार्यक्रम चल रहे हैं। इसमें बुखार से पीड़ित मरीज के खून के सैंपल लिए जा रहे हैं। बुखार से पीड़ित पाए गए 134 लोगों के ब्लड सैंपल भी लिए गए हैं।
सोहन लाल, जिला मलेरिया अधिकारी