फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   dengu cases

Kathua News: नहीं थम रहे डेंगू के मामले, 252 पहुंचा आंकड़ा

Mon, 07 Oct 2024 04:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Mon, 07 Oct 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
dengu cases
डेंगू के नौ नए मामले आए सामने, मौसम में आए बदलाव से भी नहीं पड़ा फर्क
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। मौसम में आए बदलाव के साथ जिले में शुरू हुए डेंगू के मरीजों के सामने आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को 9 नए डेंगू के मरीज सामने आने के साथ अब तक जिले में डेंगू के पॉजिटिव पाए गए मरीजों का आंकड़ा 252 हो चुका है।
लगातार बढ़ते मामलों पर नियंत्रण पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार लोगों को जागरूक करने के साथ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों के ब्लड सैंपल ले रही है। जानकारी के अनुसार कठुआ शहर के वार्ड 1 में दो नए मामले आए, जिनमें एक 40 वर्षीय और एक 36 वर्षीय व्यक्ति डेंगू पॉजीटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही वार्ड नंबर 3 में एक 7 वर्षीय बालक भी डेंगू की चपेट में आया है। वहीं बिलावर में 9 वर्षीय बालिका, जंगलोट में एक 40 वर्षीय महिला, खरोट में 60 वर्षीय महिला, जोथाना में 28 वर्षीय युवक और बिलावर में 34 वर्षीय व्यक्ति के साथ-साथ कठेरा में एक अन्य व्यक्ति भी डेंगू पॉजीटिव पाया गया है। जानकारी के अनुसार अब तक पॉजिटिव आए 252 मामलों में 162 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 86 मरीज का उपचार जिला स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में किया जा रहा है। वहीं, चार अन्य मरीज जम्मू-कश्मीर से बाहर अपना इलाज करवा रहे हैं।
विज्ञापन


पूरे जिले में 12 अलग-अलग स्थान पर मलेरिया विंग के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के कुछ अन्य कर्मचारी अपनी सेवाएं देकर लोगों को लगातार जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोहन लाल, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed